संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे एनएसएस कैंप में विद्यालय के प्राध्यापक संजीव वर्मा ने एनएसएस स्कार्फ के महत्व और उसके प्रयोग पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्कार्फ सेवा, समर्पण और अनुशासन का प्रतीक है।
विशिष्ट अतिथि रहे महाराजा अग्रसेन कॉलेज के हिंदी प्रो. डॉ. बहादुर सिंह ने अपनी काव्य शैली और प्रभावी वक्तव्य से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके हिंदी भाषण ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि जीवन के महत्वपूर्ण संदेश भी दिए। फिजिकल डिपार्टमेंट के प्राध्यापक गुरविंद्र सिंह ने साइबर क्राइम के बढ़ते खतरे पर जागरूकता फैलाते हुए छात्रों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के लिए प्रेरित किया।
युवा दिवस के उपलक्ष्य में एक भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों को एक प्रेरणादायक फिल्म दिखाई गई, जिसने उनके अंदर आत्मविश्वास और सफलता की ओर बढ़ने की ऊर्जा का संचार किया।