फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई के घर चोरों ने किया हाथ साफ

विज्ञापन
चोरों द्वारा तोड़ा गया अलमारी का लॉकर - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
बुड़िया थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर में पोस्ट ऑफिस से सटे एनआरआई अंकुश कांबोज के घर में घुसकर चोरों ने 40 हजार रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए। चोरी के समय परिजन शादी समारोह में दिल्ली गए हुए थे। चोर छह माह पहले हुई अंकुश की शादी में मिले गहनों समेत पुश्तैनी गहने भी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फतेहपुर निवासी रीना ने बुड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति अंकुश कांबोज साउथ अफ्रीका में रेस्तरां चलाते हैं। वे जून में ही अपनी शादी के लिए घर लौटे थे। 14 दिसंबर को वह, अपने पति अंकुश और सास-ससुर के साथ दिल्ली रिश्तेदारी में विवाह समारोह के लिए गए थे। रीना ने बताया कि शादी के बाद दिल्ली से वापसी में वह अपने मायके करनाल के मधुबन में ही रुक गए। मंगलवार को साढ़े 11 बजे जब वह अपने घर पहुंचे तो मेन गेट पर ताला था। लेकिन अंदर ग्राउंड फ्लोर पर पोस्ट ऑफिस व फर्स्ट फ्लोर पर दोनों कमरों का सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। अंदेशा है कि चोर गेट के ऊपर ग्रीलों में बने स्पेस से अंदर घुसे फिर ग्राउंड फ्लोर पर पोस्ट ऑफिस का दरवाजे खोला गया। जहां से चोर घर में गए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जांच के दौरान पोस्ट ऑफिस में कैश सेफ था, लेकिन दोनों कमरों की अलमीरा से शादी की ज्वेलरी समेत पुश्तैनी गहने और नकदी चोरी थीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें