फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गेहूं उठान में लापरवाही पर ट्रांसपोर्टरों को नोटिस

Sun, 26 Apr 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी अनाज मंडी में गोदाम के बाहर लगी गेहूं से भरे ट्रकों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अनाज मंडियों में गेहूं उठान में लापरवाही बरतने वाले ट्रांसपोर्टरों पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) की ओर से कई ट्रांसपोर्टरों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके बाद मंडियों में उठान प्रक्रिया में तेजी देखने को मिली है।
मंडियों में समय पर उठान न होने के कारण पिछले कुछ दिनों से हालात बिगड़ने लगे थे। गेहूं की आवक लगातार बढ़ रही थी, लेकिन उठान में देरी के चलते मंडियों में ढेर लग रहे थे। इससे किसानों को अपनी फसल डालने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल रही थी और उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रशासन के अनुसार जिले की 13 अनाज मंडियों में गेहूं उठान के लिए 300 से 350 ट्रक लगाए गए हैं।
इसके बावजूद ठेकेदारों के पास गोदामों में ट्रकों से गेहूं उतारने के लिए मजदूरों की कमी बनी हुई है। यही कारण है कि कई ट्रक गेहूं से भरे हुए मंडियों और गोदामों में खड़े रहे, जिससे उठान प्रक्रिया प्रभावित हुई।
स्थिति को गंभीरता से लेते हुए डीएफएससी ने लापरवाही बरतने वाले ट्रांसपोर्टरों को नोटिस जारी किए। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अब उठान में तेजी आई है और मंडियों में व्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक 66.52 प्रतिशत गेहूं का उठान हो चुका है।
वहीं विभिन्न अनाज मंडियों में कुल 2,71,444.34 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज की गई है, जबकि खरीद एजेंसियों द्वारा 2,53,249 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। खरीद एजेंसियों की बात करें तो खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 76,748 मीट्रिक टन, हैफेड ने 1,34,108 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 42,393.5 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है।
किस मंडी में कितनी खरीद

व्यासपुर मंडी में 27,848 मीट्रिक टन, छछरौली में 30,218 मीट्रिक टन, गुमथला रॉव में 5,373 मीट्रिक टन, जगाधरी में 39,995 मीट्रिक टन और जठलाना में 4,031 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज की गई। इसके अलावा खारवन में 4,210 मीट्रिक टन, प्रतापनगर में 30,129 मीट्रिक टन, सरस्वतीनगर में 39,038 मीट्रिक टन, रादौर में 37,555 मीट्रिक टन और रणजीतपुर में 10,412 मीट्रिक टन गेहूं पहुंचा। वहीं रसूलपुर मंडी में 8,117 मीट्रिक टन, सढौरा में 16,034 मीट्रिक टन और यमुनानगर मंडी में 289 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन

मंडियों में गेहूं उठान में लगे ट्रांसपोर्टरों को नोटिस जारी किए जाने के बाद उठान में तेजी आई है। अब मंडियों में गेहूं की आवक भी बहुत कम रह गई है। उठान में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

-नितिश सिंगला, डीएफएससी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें