फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार्रवाई में देरी पर नगर निगम के सीएसआई और एटीपी को नोटिस

Sat, 31 Oct 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कष्ट निवारण समिति की बैठक में उप​स्थित अ​धिकारी। संवाद - फोटो : Self
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला सचिवालय में शुक्रवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में डीसी प्रीति ने कड़ा रुख अपनाया। एक मामले में कार्रवाई में देरी को लेकर उन्होंने निगम के सीएसआई और एटीपी अनुशासनहीनता का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही जांच में एक्सईएन की गलती मिलने पर खिलाफ भी कार्रवाई का आदेश दिया।
बैठक में बिजली मंत्री अनिल विज नहीं पहुंचे। बैठक में उनके आने का इंतजार दोपहर 12 बजे से करीब 45 मिनट तक किया गया। इसके बाद डीसी प्रीति के निर्देश पर एडीसी नवीन आहूजा ने बैठक की औपचारिक शुरुआत की। करीब 15 मिनट बाद डीसी भी बैठक में पहुंच गईं। बैठक में पहले से निर्धारित 15 परिवाद रखे गए, जिनमें से उपायुक्त प्रीति ने आठ परिवादों का मौके पर ही समाधान कर दिया तथा शेष सात को आगामी बैठक तक हल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कैंप निवासी भाति देवी ने शिकायत दी थी कि उनके घर की दीवार के साथ काला नाम का कबाड़ी व्यावसायिक गतिविधियां करता है। घर के पास कबाड़ जमा होने से पानी का रिसाव दीवार में हो रहा है। इस मामले में नगर निगम के एक्सईएन हरीश कुमार को कार्रवाई की जिम्मेदारी दी गई थी।
उन्होंने आगे सीएसआई और एटीपी को जिम्मेदारी सौंप दी, लेकिन एक माह तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बैठक से दो दिन पहले 28 अक्तूबर को कबाड़ी को नोटिस जारी किया गया। इस पर डीसी ने नाराजगी जताई। समिति सदस्य जगदीश बब्बर ने भी कहा कि महिला के घर के पास हालात बेहद खराब हैं और परिवार नरकीय जीवन जीने को मजबूर है। अपनी आपबीती सुनाते हुए महिला भावुक हो गई।
अमादलपुर रोड निवासी शारदा रानी ने घर के पास अवैध प्लाईवुड फैक्टरी चलने की शिकायत दी थी। एमएसएमई के उप निदेशक ने बताया कि उनकी ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई हैं। अब कार्रवाई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को करनी है। बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि 27 अक्तूबर को शिकायत मिली थी और अगले दिन फैक्टरी संचालक को 15 दिन का कारण बताओ नोटिस दिया गया। डीसी ने अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार करने के निर्देश दिए।
शिकायतकर्ताओं ने जताया जान का खतरा
हरबंसपुरा कॉलोनी निवासी अलछ कुमार व अन्य ने वार्ड 16 में गुरुद्वारा साहिब का बेसमेंट बनाकर गली पर 20 फीट तक कब्जा करने की शिकायत दी। एक्सईएन हरीश कुमार ने बताया कि उन्होंने मौके पर जाकर जांच की थी। एक्सईएन ने कहा कि उनके पास गली का रिकॉर्ड नहीं है। इस पर डीसी ने पूछा कि राजस्व विभाग से रिकॉर्ड क्यों नहीं लिया गया। उन्होंने समिति के दो सदस्यों को साथ लेकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


ठगी के शिकायतकर्ता का नहीं हुई बात
छप्पर निवासी वरुण चावला ने केनरा बैंक व्यासपुर के मैनेजर दिनेश कुमार पर 60 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया था। पिछली बैठक में मंत्री अनिल विज ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता का पता नहीं चल रहा है। डीसी ने एडीसी से वरुण के मोबाइल पर कॉल भी करवाई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन

दिव्यांग की बंद हुई पेंशन शुरू
शहर की चर्चा वाली गली सुंदर नगर निवासी दिव्यांग रवि किरण की पेंशन समाज कल्याण विभाग ने बंद कर दी थी। विभाग के क्लर्क रविंद्र ने उनके खाते में बेटे का आधार कार्ड नंबर जोड़ दिया था। बैठक में क्लर्क ने डीसी के सामने अपनी गलती स्वीकार की। एडीसी नवीन आहूजा ने बताया कि जांच के बाद रवि किरण की रुकी हुई पेंशन दोबारा शुरू करवा दी गई है।

कष्ट निवारण समिति की बैठक में उपस्थित अधिकारी। संवाद- फोटो : Self

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें