संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला सचिवालय के सभागार में लगे समाधान शिविर में आठ शिकायतें आईं। मौके पर एक भी शिकायत का समाधान नहीं हो सका। निपटारा करने के लिए सभी शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों के पास भेजा गया है।
शिविर में शांति कॉलोनी के प्रदीप, भागीरथ कॉलोनी के बाबूराम, गोमती गली के हर्ष ने परिवार पहचान पत्र ठीक न होने की समस्या रखी। महावीर कॉलोनी की बिमला ने बिजली बिल ठीक न होने की समस्या रखी। द्वारकापुरी के जयदेव ने बिजली का खंभे की समस्या बताई और खंभा हटवाने की मांग रखी। अशोक विहार के गगनदीप ने बीपीएल राशन कार्ड न बनने की समस्या रखी। शांति कॉलोनी के शिव आनंद ने पुलिस विभाग से संबंधित समस्या रखी।
महावीर कॉलोनी के मुन्ना ने राशन कार्ड में नाम दर्ज करने संबंधी समस्या रखी। शिविर की अध्यक्षता कर रहे नगराधीश पीयूष गुप्ता ने निर्देश दिए कि हर प्रार्थी की समस्या का मौके पर निपटान का प्रयास रहें।
यदि कोई समस्या का समाधान दस्तावेजों या अन्य जांच पर आधारित है, तब भी उसका समयबद्ध निपटान कराना सुनिश्चित करें। इस मौके पर अंडर ट्रेनिंग आईएएस सुमन यादव, डीएसपी कवलजीत, नायब तहसीलदार चुनाव गुलशन शर्मा मौजूद रहे।