संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सचिवालय में लगे समाधान शिविर में सीटीएम पीयूष गुप्ता के समक्ष 10 शिकायतें पहुंची। इस दौरान एक भी शिकायत का समाधान नहीं हो पाया तो उन्हें संबंधित विभागों के अफसरों के पास भेज दिया गया।
उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले प्रत्येक प्रार्थी की समस्याओं को मौके पर ही निपटान करने का भरसक प्रयास रहें, यदि कोई समस्या का समाधान दस्तावेजों या अन्य जांच पर आधारित है तब भी उसका समयबद्ध होकर जल्द निपटान करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अब ये शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। पूर्व की भांति जिला व उपमंडल दोनों स्तरों पर शिविर का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय समाधान शिविर जिला सचिवालय के सभागार में तथा उपमंडल स्तर के समाधान शिविर व्यासपुर, छछरौली व रादौर में स्थित एसडीएम कार्यालय में आयोजित किए जा रहे हैं।