फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ठेके पर चोरी का खुलासा, नकदी व मोबाइल बरामद

Fri, 15 Aug 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव नगली स्थित ठेके से 21 अप्रैल को हुई शराब, नकदी व मोबाइल चोरी में सीआईए-1 टीम करनाल जेल से तीन आरोपी एक दिन के प्रोडक्शन रिमांड पर लाई।
सीआईए-1 प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मारवा कॉलोनी निवासी सोहनपाल ने शिकायत दी थी कि उसका गांव नगली-264 में शराब ठेका है। 20 अप्रैल को उनका सेल्समैन जब शराब ठेके में सो रहा था, तब तीन लोग वहां आए। सेल्समैन के सिरहाने से चाबी उठाकर ठेका खोला फिर काफी मात्रा में शराब और सेल्समैन का फोन व नकदी चोरी कर भाग गए। थाना व्यासपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसमें पटियाला के गांव लाछक कला निवासी विकल्प उर्फ मोनू शर्मा, थाना समाना के लोची निवासी कुलवंत शर्मा उर्फ बंटी व संगरूर के गांव नदामपुर निवासी यशपाल शर्मा को करनाल जेल से एक दिन के प्रोडक्शन रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें