फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: समाधान शिविर में नहीं पहुंचा एक भी फरियादी

Tue, 19 Nov 2024 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सर्दी का असर नगर निगम के यमुनानगर व जगाधरी कार्यालय में लग रहे समाधान शिविरों पर भी पड़ रहा है। सोमवार भी सुबह नौ से ग्यारह बजे तक दोनों जगह लगे शिविरों में एक भी फरियादी नहीं पहुंचा। दो घंटे तक अधिकारी उनके इंतजार में बैठे रहे। ऐसे ही गत वीरवार को भी शिविरों में दो ही शिकायतें आई थीं। लोगों का कम रुझान देख निवर्तमान पार्षद शिविरों का समय बदलने की मांग कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि सीएम के आदेश पर 22 अक्तूबर से समाधान शिविर लग रहे हैं। इसकी शुरुआत में काफी संख्या में लोग फरियाद लेकर पहुंचने लगे थे, पर धीरे-धीरे शिविर में आने वाले लोगों की संख्या कम होती जा रही है। गत वीरवार लगे शिविरों में दो शिकायतें थी। इसके बाद तीन दिन छुट्टी रही। इस कारण सोमवार को शिविर में अधिक संख्या में लोग व शिकायतें आने का अनुमान था, पर ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

नगर निगम यमुनानगर व जगाधरी कार्यालय में लगे शिविरों में एक भी शिकायत नहीं पहुंची। जबकि सुबह नौ से ग्यारह बजे तक भी अधिकारी फरियादियों के इंतजार में बैठे रहे। निवर्तमान पार्षद निर्मल चौहान, रामआसरा भारद्वाज, विनोद मरवाह ने कहा कि कम हुए रुझान की वजह समाधान शिविर का निर्धारित समय है, जो सुबह नौ से ग्यारह बजे तक है। सर्दी में इस समय पर लोग अपने कामकाज छोड़ शिविर में नहीं पहुंच पाते हैं।
सरकार को चाहिए कि शिविरों का समय ग्यारह से दोपहर एक बजे तक तय किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग अपने कामकाज निपटाकर शिविर में पहुंच पाएं और अपनी शिकायतों व समस्याओं का समाधान करवा पाएं। इसके अलावा यह शिविर वार्ड स्तर पर भी लगाए जाने चाहिएं।
विज्ञापन

निगम कार्यालयों में लगे समाधान शिविरों में अब तक 277 शिकायतें आ चुकी हैं। इनमें 102 का समाधान किया जा चुका है और 48 रद्द की गई हैंं। बाकी लंबित शिकायतों की निगम अधिकारी जांच कर रहे हैं। जांच के बाद इन समस्याओं का भी निवारण किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को लंबित शिकायतों का जल्द निवारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें