फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चेतावनी दिवस के रूप में मनाएंगे किसान आंदोलन की चौथी वर्षगांठ

Tue, 19 Nov 2024 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि 26 नवंबर को तीन कृषि कानून वापस कराने को दिल्ली में आंदोलन हुआ था। इसकी चौथी वर्षगांठ संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिला मुख्यालयों पर चेतावनी दिवस के रूप में मनाई जाएगी।
उन्होंने कहा लंबे समय तक किसान आवाज उठा रहे हैंं। सरकार किसानों की आवाज दबाना चाहती है। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसानों को लगातार परेशान कर रही है। आज किसानों को डीएपी भी कतारों में लगकर मिल रहा है। सरकार किसानों को खाद उपलब्ध कराने में नाकाम है। उन्होंने पराली जलाने के किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने व फसल खरीद गारंटी कानून बनाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसानों के लगातार बिजली के कनेक्शन काटने, स्मार्ट और प्रीपेड मीटरों को लेकर 26 नवंबर को किसानों के सभी मुद्दों को लेकर डटकर विरोध किया जाएगा। वर्षगांठ कामयाब बनाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जरनैल, धर्मपाल चौहान, गुरभजन संधू टीमों के साथ प्रचार कर रहे हैं। मौके पर जिला महासचिव जसबीर अजीजपुर, विनोद गुर्जर तेलीपुरा, सुभाष शर्मा, संदीप संखेड़ा, मान सिंह मजाफत, अरविंद खदरी, जगतार रानीपुर, दिलबाग ताहरपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष करेंगे संगठन का विस्तार : सुभाष
सुभाष गुर्जर ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसी को लेकर 24 नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष रतन मान गुमथला में राणा दीपचंद नंबरदार को भी संगठन की अहम जिम्मेदारी सौंपेंगे। जिले में भी काम करने वाले मेहनती किसानों को संगठन में काम करने को मौका दिया जाएगा और जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी में जल्द फेरबदल किया जाएगा। सभी किसान 26 नवंबर को 10 बजे कन्हैया साहिब चौक पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें