फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिविर में आई तीन शिकायतों में से एक का भी निपटारा नहीं

Fri, 05 Dec 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
समाधान ​शिविर में अपनी ​शिकायत के बारे में बताते लोग। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सीटीएम पीयूष गुप्ता के समक्ष तीन शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें आमवाला निवासी सतीश कुमार ने पंचायत रास्ते पर नाजायज कब्जा करने बारे, दुर्गा गार्डन निवासी किरण ने बिजली का कनेक्शन न मिलने बारे समस्या रखी। जिन्हें अधिकारी ने समाधान के लिए संबंधित विभाग के पास भेज दिया है।
पीयूष गुप्ता ने बताया कि समाधान शिविर में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले प्रत्येक प्रार्थी की समस्याओं को मौके पर ही निपटान करने का भरसक प्रयास रहें, यदि कोई समस्या का समाधान दस्तावेजों या अन्य जांच पर आधारित है तब भी उसका समयबद्ध होकर जल्द निपटान करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अब ये शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। पूर्व की भांति जिला व उपमंडल दोनों स्तरों पर शिविर का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटीएम ने बताया कि जिला स्तरीय समाधान शिविर जिला सचिवालय के सभागार में तथा उपमंडल स्तर के समाधान शिविर व्यासपुर, छछरौली व रादौर में स्थित एसडीएम कार्यालय में आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य है जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, ताकि समस्याओं को समयबद्ध तरीके से सुलझाया जा सके। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को शिकायतों के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें