फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढौरा नगर पालिका चुनाव के लिए नामांकन आज से

विज्ञापन
Nomination for Sadhaura Municipality election from today - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
साढौरा। साढौरा नगर पालिका चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। उधर नपा को भंग करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। समाजसेवी अरुण जैन नगरपालिका को भंग करके पंचायत बहाल करने की मांग के लिए नगरपालिका कार्यालय के सामने सोमवार की सुबह 10 बजे से आमरण अनशन पर बैठेंगे। वहीं पंचायत संघर्ष समिति के प्रधान अशोक मेहता ने कस्बावासियों से पंचायत बहाल करने के समर्थन में दोपहर 12 बजे तक दुकानें बंद रखने की अपील की
विज्ञापन

नगर पालिका चुनाव के निर्वाचन अधिकारी जसपाल सिंह गिल ने कहा कि साढौरा नगरपालिका के चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए तैयारी पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने बताया कि 24 मई को नामांकन प्रक्रिया के लिए नोटिस जारी किया जा चुका है। हरियाणा नगर पालिका चुनाव नियम 1978 के तहत तहसील कार्यालय में 30 मई से चार जून तक नगरपालिका चुनाव के लिए नामांकन पत्र लिए जाएंगे। छह जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। सात जून को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 19 जून को प्रात: सात से सायं छह बजे तक मतदान करवाया जाएगा। 22 जून को प्रात: आठ बजे नगरपालिका चुनाव की मतगणना शुरू होगी।
नगरपालिका चुनाव में वैसे तो नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद ही स्पष्ट होगा कि इस बार नपा प्रधान पद के लिए कितने उम्मीदवार चुनाव मैदान में होंगे लेकिन प्रधान पद के लिए एक दर्जन से ज्यादा इच्छुक उम्मीदवारों व उनके परिवार के सदस्यों ने अभी से अपना प्रचार शुरू कर दिया है। इनमें पूर्व सरपंच राजकुमार राणा, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य शालिनी शर्मा पत्नी मोनू शर्मा, विजय लक्ष्मी सेतिया पत्नी अमित सेतिया समृद्धि मेहता पत्नी पीयूष, निशा अग्रवाल पत्नी अंकित अग्रवाल, अशोक मेहता, अरुण जैन ने अपना प्रचार शुरू कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें