यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ करने पर आरोपी से चोरी की तीन बाइक बरामद हुई। आरोपी की पहचान जगाधरी के अशोक विहार कॉलोनी निवासी नितिन के नाम से हुई। पूछताछ में आरोपी से तीन बाइक बरामद हुई। अक्तूबर 2021 में उसने बुड़िया से बाइक चोरी की थी। इसके बाद अगस्त में थाना शहर एरिया से बाइक चोरी की। आरोपी ने 26 मई को सिविल अस्पताल जगाधरी के पास से बाइक चोरी की। आरोपी से बाइक बरामद कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद