फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लूटपाट करने के आरोपी रसोइये का नहीं लगा सुराग

Mon, 23 Jun 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सात दिन गुजरने के बाद भी व्यासपुर रोड पर स्थित सभरवाल अस्पताल के डॉक्टर दंपती को बेसुध कर छह लाख रुपये व 300 यूएस डॉलर तथा एक मोबाइल लेकर फरार होने वाले नेपाल निवासी रसोइये सुनील उर्फ कूका का पता नहीं चल पाया है। सीआईए वन टीम आरोपी की तलाश में जुटी है।
रसोइये को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जिस कंपनी से नेपाली नौकर को हायर किया था, वहां से उसके पते का डाटा भी जुटाने में लगी है। नौकर नेपाल न भाग जाए इसपर भी पुलिस पूरी नजर बनाए हुए है। सीआईए वन इंचार्ज वीरेंद्र का कहना है कि रसोइये की तलाश की जा रही है। 16 जून की सुबह सभरवाल अस्पताल के डॉक्टर दंपती के साथ हुई घटना का तब चला जब स्टाफ का एलटी नवीन छुट्टी लेने के लिए अस्पताल के पीछे बने डॉक्टर के मकान पर गया।
विज्ञापन

मुख्य दरवाजा अंदर से लॉक होने की बजाय हलका खुला था। आवाज लगाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं आया तो नवीन डॉक्टर दंपती के कमरे में गया तो डॉ. नवीन को बेड पर और उनकी पत्नी पूनम कुर्सी को बेसुध हालत में पड़े थे तथा अंदर रखी तीन अलमारियां खुली पड़ी थी। यह दृश्य देखकर कर्मचारी ने तुरंत अस्पताल के अन्य स्टाफ को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद सभी मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। नेपाली रसोइए को कुरुक्षेत्र की कोई प्लेसमेंट कंपनी से नेपाल नौकर को दो माह पूर्व हायर किया गया था। अगले दिन मंगलवार को डॉ. नवीन सभरवाल ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को छह लाख नकदी, 300 यूएस डॉलर और एक मोबाइल चोरी होने के बयान दर्ज कराए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें