फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिक्षक और छात्रा समेत चार लोगों का सुराग नहीं

Sun, 12 Jan 2025 05:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। विभिन्न जगहों से सरकारी स्कूल के शिक्षक व छात्रा समेत चार लोग लापता हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने मामले दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
शिकायत में न्यू जैन काॅलोनी निवासी सोनिया ने बताया कि उसका 52 वर्षीय पति भूषण कुमार राजकीय स्कूल लापरा में शिक्षक हैं। इस समय स्कूल की छुट्टियां हैं। वीरवार की दोपहर पति घर से डीईईओ कार्यालय जाने की बात कहकर निकले थे। शाम तक वापस नहीं लौने पर तो उनके नंबर पर संपर्क किया तो बताया कि वह पीजीआई चंडीगढ़ में अपने दोस्त के साथ आए हैं। सुबह घर लौटेगें। वह शुक्रवार को भी वापस नहीं आए। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने शिकायत पर शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया।
उधर, सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 17 साल की बेटी शहर के एक गर्ल्ज कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। शुक्रवार को उसकी बेटी छात्रवृति का फार्म भरने की बात कहकर कॉलेज गई थी। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं आई। लेकिन इसके बाद उसकी बेटी घर नहीं लौटी। तलाश करने पर उसका पता नहीं चल पाया। उसका नंबर भी बंद आ रहा है। सदर जगाधरी पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सदर जगाधरी के ही एक गांव से 18 वर्षीय युवती घर से बिना बताए कहीं चली गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं, दुसानी निवासी 30 वर्षीय मोहित घर से बिना बताए कहीं चला गया। उसकी मां बबली ने बताया कि अपने स्तर पर उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें