फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रेनों में जगह नहीं, त्योहार पर घर पहुंचने की चिंता

विज्ञापन
स्टेशन पर पहुंची ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। दिवाली और छठ पर घर लौटने वाले श्रमिकों के लिए रेल यात्रा आसान नहीं रह गई है। पूर्वोत्तर भारत की ओर जाने वाली अधिकांश नियमित रेलगाड़ियों में सीटें फुल हो चुकी हैं, जबकि कई गाड़ियों में प्रतीक्षा सूची भी समाप्त होने के बाद यात्रियों को बिना आरक्षण के सफर करना पड़ रहा है।
जिले में धान की कटाई पूरी होने और फैक्टरियों में दिवाली तक का काम निपटने के बाद बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के श्रमिक परिवारों के साथ घर लौट रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सात विशेष रेलगाड़ियां चलाई हैं, ताकि त्योहार पर घर जाने वालों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान की कटाई पूरी होने के बाद खेतीहर मजदूरों के साथ प्लाईवुड और बर्तन कारखानों में काम करने वाले श्रमिक भी अपने घरों के लिए रवाना हो रहे हैं। ट्रेन 13308 फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस और 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल में सीटें उपलब्ध नहीं हैं। इसी तरह 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस भी पूरी तरह भरी हुई है। टाटा, अमरनाथ और हिमगिरी एक्सप्रेस में भी यात्रियों की भारी भीड़ है। ऐसे में विशेष रेलगाड़ियों के संचालन से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें