फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गृह मंत्री की रैली में भेजी 70 बसें त्योहारों पर याित्रयों को हाेगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। त्योहारों के बीच रोडवेज कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल कुछ मांगें माने जोन के बाद बुधवार को रद्द कर दी गई लेकिन इससे यात्रियों को ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। वहीं वीरवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली में रोडवेज की बसें लगाई गई हैं। रैली में यमुनानगर डिपो की आधी से ज्यादा बसें भेजी जा रही हैं। इससे लगभग सभी रूट बेबस हो जाएंगे।
विज्ञापन

यमुनानगर डिपो में कुल 140 बसे ऑनरूट हैं। इसमें से करीब 25 से 30 बसें मरम्मत के लिए और कंडम खड़ी हैं। ऐसे में शेष 110 में से 70 बसें रैली में भेजने के आदेश दिए हैं। वहीं, वीरवार को इसकी संख्या बढ़ भी सकती है। इससे सभी रूटों पर सेवा देना संभव नहीं है। ऐसे में अधिकांश रूटों के साथ यात्री भी बेबस हो जाएंगे। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें