फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निरीक्षण में नहीं मिली किसी प्रकार की दवाइयां

Thu, 12 Dec 2024 01:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। राझेडी गांव निवासी बीर सिंह ने उपायुक्त को गांव में एक व्यक्ति पर बिना किसी प्रमाणपत्र के दवाइयां देकर इलाज करने की शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की गई थी। जिसकी जांच करने के लिए उपायुक्त के निर्देशों पर एक टीम का गठन किया गया। एसएमओ रादौर डॉ. विजय परमार के नेतृत्व में एक डॉक्टर, जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के 2 गैर सरकारी सदस्य सुशील बत्रा, धनपत सैनी व अन्य टीम के सदस्य गांव में पहुंचे। टीम ने मामले की जांच की। टीम के सदस्यों ने व्यक्ति की दुकान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान टीम को किसी भी प्रकार की दवाइयां बरामद नहीं की। एसएमओ डॉ. विजय परमार ने बताया कि जिला उपायुक्त की ओर से उनको उपरोक्त मामले को लेकर जांच करने बारे कहा गया था। जिसके बाद टीम के सदस्यों ने मोटी नाम के व्यक्ति की दुकान की जांच की। टीम के सदस्यों ने शिकायतकर्ता से बात की तो पाया कि बीर सिंह का मोंटी के परिवार के साथ आपसी झगड़ा हो गया था। वह अपने बेटे को लगी अचानक चोट व पत्नी की बीमारी से परेशान था। जिस कारण बीर सिंह मानसिक रूप से परेशान था। उसने मोंटी की शिकायत उपायुक्त से की थी। अब मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने एक पत्र लिखकर उनके द्वारा दी गई शिकायत को निरस्त करने की मांग की। जिस पर टीम के सदस्यों ने मामले में शिकायतकर्ता द्वारा कोई कार्रवाई करवाए जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें