यमुनानगर। एक सप्ताह पहले घर में घुसकर मां-बेटे को गोली मारने वाले हमलावर का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही है लेकिन, अभी तक एक भी हमलावर को गिरफ्तार नहीं कर पाई हैं।
जानकारी के अनुसार 27 फरवरी को सेक्टर-17 थाना क्षेत्र की दुर्गा गार्डन काॅलोनी में हमलावरों ने घर पर घुसकर फायरिंग की थी। इस फायरिंग में अमित और उसकी मां घायल हो गई थी। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसके बाद घायल अमित की शिकायत पर पुलिस ने पांच युवकों पर फायरिंग के आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। उनका कहना था कि कार के शीशे तोड़ने के शक में उस पर फायरिंग हुई थी।उधर, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी है। लेकिन, एक सप्ताह बाद भी पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि इस मामले में सीआईए की टीमें भी लगातार दबिश दे रही हैं। अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। एसएचओ थाना सेक्टर-17 रजत शर्मा का कहना है कि टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही फायरिंग करने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-