फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: -चालान जमा न करने वाले 70 वाहनों को किया जब्त

Thu, 06 Mar 2025 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। यमुनानगर ट्रैफिक पुलिस ने जुर्माना जमा न करने वाले वाहनों को जब्त करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने बुधवार को 70 वाहनों को जब्त किया। और बाद में चालान के पैसे जमा करने के बाद वाहनों को छोड़ दिया गया। पुलिस विभाग के रिकार्ड के मुताबिक 30 हजार से अधिक वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसएचओ थाना ट्रैफिक पुलिस कुशलपाल राणा ने बताया कि जिन वाहनों के ट्रैफिक चालान लंबित हैं उन्हें डिटेन करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को पुलिस टीम ने हाइवे पर वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। जुर्माना जमा न करने वाले 70 वाहनों को रोककर सभी को जब्त किया गया। इसके बाद वाहन स्वामियों ने जुर्माना जमा कराया। पुलिस टीम न करीब 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। एसएचओ ने बताया कि अभी यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें