फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शराब गोदाम पर फायरिंग करने ववाले शूटरों का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शराब के गोदाम पर हुई फायरिंग की वारदात के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस फायरिंग करने वाले शूटरों की पहचान तक नहीं कर पाई है। अफसरों का कहना है कि टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। जल्द ही शूटरों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को बाइक सवार दो शूटरों ने जगाधरी बस स्टैंड के पास शराब गोदाम पर फायरिंग की थी। जिसमें सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया था। इस वारदात की जिम्मेदारी गैंगस्टर नोनी राणा ने ली थी। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। शूटरों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर शूटरों की शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस को कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी। एक सप्ताह बाद भी पुलिस अभी तक शूटरों की पहचान करने में कामयाब नहीं हुई है।
विज्ञापन

वर्जन
अलग-अलग टीमें लगातार काम कर रही हैं। जल्द ही शूटरों को काबू करने का प्रयास किया जा रहा है।
-सृष्टि गुप्ता, एएसपी, यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें