फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कोटला श्मशान घाट में शेड व पेयजल की व्यवस्था नहीं

विज्ञापन
कोटला गांव के श्मशान घाट का कच्चा रास्ता। स्वयं
विज्ञापन
साढौरा। कोटला गांव के श्मशान घाट को जाने का रास्ता कच्चा होने के अलावा वहां न तो बैठने की उचित व्यवस्था है और न ही पेयजल का प्रबंध है। जिसके कारण वहां अंतिम संस्कार के लिए जाने वालों को बहुत परेशानी होती है। ग्रामीणों विपिन अग्रवाल, तरसेम बंसल, नरेश व पूर्व सरपंच राजीव ने बताया कि श्मशान घाट का रास्ता कच्चा होने से वहां तक पहुंचने में बहुत परेशानी रहती है।
विज्ञापन

बारिश के दिनों में कच्चे रास्ते से होकर श्मशान घाट तक पहुंचना दूभर हो जाता है। श्मशान घाट में दाह संस्कार करने के लिए बना शेड बहुत पुराना होने के कारण खस्ता हालत में है। वहां न तो बैठने की उचित व्यवस्था है और न ही बिजली-पानी का कोई प्रबंध है। श्मशान घाट परिसर में झाड़-कबाड़ उगे रहते हैं। ग्रामीणों की ओर से अपने तौर पर इन्हें कटवाने के बावजूद यहां गंदगी की भरमार रहती है। इस बारे में पंचायत को शिकायत करने के बावजूद यहां व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाने का प्रबंध नहीं किया जा रहा है। समाजसेवी संदीप गुप्ता ने इस बारे में पंचायत विभाग को शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें