यमुनानगर। तीर्थनगर निवासी ई-रिक्शा चालक गोविंद चौहान से लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने के मामले में पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोनू कुमार के संपर्क में आया, जिसने कम ब्याज पर मकान की रजिस्ट्री पर लोन दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने पहले करीब चार लाख 10 हजार रुपये का लोन कराने के बदले 50 हजार रुपये लिए। बाद में लोन बढ़ाकर 15 लाख कराने का लालच देकर अपने साथियों राजन, पंडित व सतीश के साथ मिलकर 3.62 लाख रुपये और ठग लिए। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने इनकार कर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद