फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गायन में नितिन, भाषण में विक्रमजीत ने मारी बाजी

Sun, 28 Sep 2025 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नृत्य की प्रस्तुति देती प्रतिभागी। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छछरौली। राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने धूम मचाई। इस दौरान नृत्य, गायन, वाद्य यंत्र, मिमिक्री, मोनो एक्टिंग इत्यादि प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम डॉ. ललित कुमार के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान गायन में प्रथम स्थान नितिन, द्वितीय स्थान नसरीन और तृतीय स्थान आरती ने प्राप्त किया। वाद्य यंत्र में ऋषभ ने प्रथम, आरती ने द्वितीय और नितिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मोनो एक्टिंग में नितिन ने प्रथम, नैन्सी ने द्वितीय और दिवांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मिमिक्री में किनशुक शर्मा ने प्रथम, नितिन ने द्वितीय और दिवांशु ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

नृत्य में नितिन ने प्रथम , दिवांशु ने द्वितीय और नैन्सी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में विक्रमजीत सिंह ने प्रथम, अमितोज ने द्वितीय और उमंग ने तृतीय स्थान पाया। कविता पाठ में दीप ने प्रथम, नितिन ने द्वितीय और अमितोज ने तृतीय स्थान पाया। पेंटिंग में ज्योति ने प्रथम, धीर्या चौहान ने द्वितीय और कृपावती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्न्नोतरी में अंकित, हर्षित कुमार और निर्भय कुमार की टीम ने प्रथम, उमंग, वंशिका संधु और हरप्रीत सिंह की टीम ने द्वितीय, धीर्या चौहान, दिशा और प्रिया की टीम ने तृतीय स्थान पाया।

इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना से किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों की तमाम क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों के बारे बताया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी पढ़ाई में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थी अनुशासन, समय प्रबंधन, नेतृत्व, टीम वर्क, सहयोग, योजना बनाने, सीखने की प्रक्रिया, स्पर्धा और समस्या समाधान इत्यादि कौशल सीखते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोगों का अपनी संस्कृति से जुड़ाव निश्चित होता है।
विज्ञापन

डॉ. ललित कुमार ने कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन के लक्ष्य को निर्धारित करते हुए अनुशासन व मेहनत के बल पर उच्च मुकाम हासिल करते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। प्रो. रजनी गोयल ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो.अशोक बंसल, प्रो. विनोद शर्मा, प्रो. रजनी गोयल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें