जगाधरी। चोरों ने तीन स्थानों से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। संबंधित थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना बूड़िया पुलिस को दी शिकायत में गांव मंडोली निवासी सतपाल ने बताया कि 26 सितंबर को उनके खेत में लगे ट्यूबवेल से मोटर व केबल चोरी कर ली गई। जब वह खेत पर गया तब उसे चोरी का पता चला। वहीं, थाना गांधीनगर पुलिस को दी शिकायत में लक्ष्मी गार्डन निवासी कांता ने बताया कि उनका शिवनगर कॉलोनी में अन्य मकान है, जहां से 25 सितंबर को इंवर्टर, बैटरी, फॉल्डिंग मंजा, फर्राटा पंखा, कूलर मोटर, इलेक्ट्रिक चूल्हा चोरी हो गए। थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में शांति कॉलोनी निवासी शेखर ने बताया कि उनकी चिट्टा मंदिर रोड पर दुकानचोरों ने एसी का स्टेबलाइजर, तार, सेनेटरी का सामान चोरी कर लिया। संवाद