संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। राजकीय महाविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय नवरंग कार्यक्रम का समापन हो गया। वीरवार को दूसरे दिन नृत्य, गायन, मिमिक्री, मोनो एक्टिंग, वाद्य यंत्र, नाटक इत्यादि प्रतियोगिताएं करवाई गई। गायन प्रतियोगिता में नितिन प्रथम, नसरीन द्वितीय और आरती तृतीय रही।
लोक गायन में नितिन ने प्रथम, नैंसी ने द्वितीय और कंवलजीत सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मोनो एक्टिंग में नितिन ने प्रथम, नैंसी ने द्वितीय और प्रिंस ने तृतीय स्थान पाया। मिमिक्री में किंशुक ने प्रथम और नितिन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वाद्य यंत्र में ऋषभ प्रथम रहा और रमन कुमार द्वितीय व वंश तृतीय रहे।
नृत्य में नितिन ने प्रथम, दीपांशु ने द्वितीय और दिशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य में मनीषा व नितिन ने प्रथम, तानिया और उसकी टीम ने द्वितीय और साहिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय और अर्ध-शास्त्रीय नृत्य में नितिन ने प्रथम, दिशा ने द्वितीय और खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एचकेआरएन लिमिटेड के महाप्रबंधक डॉ. ब्रिजपाल मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम का प्राचार्य प्रो. डॉ सुनील तनेजा व सांस्कृतिक समिति संयोजक डॉ. ललित कुमार, प्रो. सीमा के नेतृत्व में करवाया गया। डॉ. ललित कुमार ने सरस्वती वंदना में संगीत से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राचार्य ने महाविद्यालय व विद्यार्थियों की उपलब्धियों के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में नेतृत्व, समूह में काम करना, सहयोग व समस्या समाधान, कौशल विकास में सहायक है। मुख्यातिथि ब्रिज पाल ने कहा कि विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करके लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। यदि दृढ़ संकल्प से लक्ष्य प्राप्त करने के प्रयास किए जाए तो कोई बाधक नहीं बन सकता है। संचालन प्रो. प्रतिभा और प्रो. सीमा ने किया। विजेताओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देतीं प्रतिभागी। संवाद