फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाड़े से सामान चोरी होने पर सरपंच समेत नौ नामजद

Fri, 02 Oct 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जठलाना थाना क्षेत्र के गांव कंड्रोली में जमीन विवाद के बीच एक व्यक्ति ने बाड़े से लाखों रुपये का सामान चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। शिकायतकर्ता सुरेंद्र पाल ने गांव के सरपंच मांगेराम सहित 20 लोगों पर दिनदहाड़े सामान उठाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने नौ लोगों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुरेंद्र पाल के अनुसार संबंधित जमीन को लेकर अदालत में मामला विचाराधीन है। इस केस में हरियाणा सरकार, एसडीएम रादौर और डीडीपीओ यमुनानगर को पक्षकार बनाया गया है। बाद में सरपंच मांगेराम ने भी मामले में पक्षकार बनने के लिए आवेदन किया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह एक मामले की जांच के सिलसिले में जठलाना थाने गया था।
विज्ञापन

वहां से यमुनानगर जाने के दौरान उसे फोन पर सूचना मिली कि उसके बाड़े में कई लोग पहुंचे हैं और वहां रखा सामान ले जा रहे हैं। सुरेंद्र पाल ने आरोप लगाया कि सरपंच मांगेराम सहित नामजद लोग और उनके साथ आए अन्य बाड़े से करीब 10 क्विंटल सरिया, एक लाख रुपये के शीशम के फट्टे, कृषि उपकरण, टिलर, हैरो और एक करा ले गए।
विज्ञापन

इसके अलावा तीन बिजली की मोटर, ईंटें, लोहे के गेट, खिड़की-दरवाजे, पाइप, एंगल, प्लास्टिक की क्रेट, टीन की चादरें और लोहे के पिंजरे भी चोरी किए गए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। जठलाना थाना प्रभारी अमित ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें