संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला सचिवालय के सभागार में मंगलवार को समाधान शिविर डीसी कैप्टन मनोज कुमार की अध्यक्षता लगाया गया। इस दौरान समाधान शिविर में कुल नौ शिकायतें प्राप्त हुई। सभी शिकायतों का मौके पर समाधान कर दिया गया।
डीसी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से जिला स्तर प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा जिलों में लगाए जा रहें समाधान शिविरों की निगरानी भी की जा रही है ताकि समाधान शिविरों का लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी शिविर में आ रही लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजीव देसवाल, जगाधरी के एसडीएम सोनू राम, सीईओ जिला परिषद विरेन्द्र सिंह ढुल, नगराधीश पीयूष गुप्ता, डीएसपी कंवलजीत सिंह, डीडीपीओ नरेंद्र सिंह के सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।