फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पर्यावरण को क्षति पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई करें’

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से गठित मानीटरिंग कमेटी के चेयरमैन एवं पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय के रिटायर्ड न्यायाधीश प्रीतमपाल सिंह मंगलवार को जिला पर्यावरण योजना की समीक्षा बैठक के लिए यमुनानगर पहुंचे। जस्टिस प्रीतमपाल ने कहा कि देश और प्रदेश का विकास जरूरी है, लेकिन विकास पर्यावरण को नुकसान पहुंचाकर नहीं होना चाहिए। अधिकारी ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाएं जो पर्यावरण संरक्षण के कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन करते हैं। बैठक में कमेटी की सदस्य एवं पूर्व मुख्य सचिव उर्वशी गुलाटी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिरकत की। वहीं पर्यावरण विशेषज्ञ सदस्य डॉ. बाबू राम बैठक में उपस्थित रहे।
जस्टिस प्रीतमपाल ने कहा कि अधिकारी अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने में प्रभावी भूमिका अदा कर सकते हैं। मानीटरिंग के चेयरमैन और सदस्यों ने जिला में वायु गुणवत्ता जांच के यंत्रों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए और शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के गंदे पानी की शुद्धता के लिए नगर निगम व जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से स्थापित किए जाने वाले जल शोधन प्लांटों के कार्य को जल्द पूरा करने के आदेश दिए। इसके अलावा अवैध खनन को रोकने तथा अधिकृत खनन के स्थानों पर पर्यावरण निर्देशों की सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने फसल अवशेषों के जलाने पर सख्ती से रोक लगाने व ध्वनि प्रदूषण को रोकने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

बैठक में जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए तैयार की गई पर्यावरण योजना की जानकारी दी। उन्होंने अवैध कालोनियों के ठोस व तरल कचरा प्रबंधन और ग्रामीण क्षेत्र में हड्डा रोढ़ी के प्रदूषण को नियंत्रित करने के कार्यों को भी जिला पर्यावरण योजना में शामिल करने के निर्देश दिए। जस्टिस प्रीतमपाल ने कमेटी की ओर से लिखित आदेश पारित करके प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी को शिकायत के आधार पर किसी भी औद्योगिक इकाई का औचक निरीक्षण करने की शक्ति प्रदान करने का प्रावधान किया।
विज्ञापन

उपायुक्त गिरीश अरोड़ा ने बताया कि गत वर्ष जिले में 671783 पौधे लगाए गए थे। इस वर्ष 7 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमे से अब तक 268111 पौधे लगाए जा चुके हैं। बैठक के बाद मानीटरिंग कमेटी ने ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट कैल का दौरा किया और कचरा प्रबंधन की प्रक्रिया का जायजा लिया। इस अवसर पर उपायुक्त गिरीश अरोड़ा, नगर निगम के आयुक्त अजय सिंह तोमर, अतिरिक्त उपायुक्त रंजीत कौर, एसडीएम जगाधरी सुशील कुमार, बिलासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल, रादौर के एसडीएम सुरेंद्र पाल सिंह, सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी शंकरलाल गोयल, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी निर्मल कश्यप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें