फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रूट मैप बनने के बाद भी नहीं चलीं नई ई-बसें

Fri, 22 May 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी रोडवेज परिसर में खड़ी नई इलेक्ट्रिक बसें। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रोडवेज को लंबे इंतजार के बाद मिली 15 आधुनिक इलेक्ट्रिक बसें फिलहाल रोडवेज परिसर में ही खड़ी हैं। रूट मैप तैयार होने के बाद मुख्यालय से स्वीकृति नहीं मिलने के कारण इन बसों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। रोडवेज परिसर में ही नई इलेक्ट्रिक बसें धूल फांक रही है। इस यात्रियों को नई सुविधा मिलने में देरी हो रही है।
प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी न होने से जिले में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने का सपना अभी अधूरा है। रोडवेज को हाल ही में 15 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई गई हैं, जिन्हें पर्यावरण के अनुकूल और आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस बताया जा रहा है। इन बसों के शुरू होने से शहर और आसपास के क्षेत्रों में सफर करने वाले यात्रियों को आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उपयुक्त रूट तय नहीं होने के कारण ये बसें फिलहाल डिपो में खड़ी हैं। वहीं इन बसों का चार्जिंग प्वाइंट जगाधरी रोडवेज बस डिपो पर बनाया गया है, जहां से इलेक्ट्रीक बस चार्ज होकर विभिन्न मार्गाें पर संचालित होगी। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि बसों के संचालन के लिए रूट मैप तैयार किया जा चुका है।
रूट मैप तहत यह तय किया गया है कि इलेक्ट्रिक बसें किन मार्गों पर चलाई जाएंगी, ताकि यात्रियों को लाभ मिल सके। रूट प्लान तैयार होने के बाद इसे मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा गया है। मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद ही बसों का संचालन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन


नई इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए रूट मैप तैयार कर लिया गया है। इसे मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा गया है। मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद बसों का संचालन निर्धारित रूटों पर शुरू किया जाएगा। - दिवाकर सिन्हा, प्रबंधक सिटी बस सेवा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें