फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बलिदानी भाई के चित्र पर राखी बांध कर रक्षाबंधन मना रहीं नेहा

विज्ञापन
शहीद रॉकी के चित्र पर राखी बांधती बहन नेहा। स्वजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। खंड के रामगढ़ माजरा गांव के बलिदानी राॅकी की बहन नेहा पिछले 10 साल से रक्षाबंधन पर शहीद भाई के नाम की राखी फोटो पर बांध कर पूजा-अर्चना कर रही हैं। प्रत्येक वर्ष गांव में पहुंच कर अपने भाई राॅकी के चित्र पर पूजा करके राखी बांध कर रक्षाबंधन का पर्व मनाती हैं।
विज्ञापन

नेहा का कहना है कि 10 साल पहले 5 अगस्त 2015 को उसके भाई राॅकी ने अपने साथ बस में सवार अन्य सेना के जवानों को बचाते हुए अपने प्राणों की कुर्बानी दी थी। इसके लिए उन्हें गर्व महसूस होता है। रॉकी की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे हमेशा सेना में रहते हुए गर्व से देश सेवा की बात करते थे। भाई के चले जाने के बाद रक्षाबंधन पर बड़े भाई रोहित को राखी बांधने से पहले राॅकी की तस्वीर की पूजा-अर्चना कर फोटो पर राखी बांधती है। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर उसको याद करके कभी रोई नहीं बल्कि उसकी शहादत को याद कर हमेशा गर्व महसूस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें