फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नगर: रसोई में बरती लापरवाही परिवार पर पड़ सकती है भारी

विज्ञापन
स्कूली बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित करते आयोजक। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। छछरौली के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दुर्गा इंडेन गैस एजेंसी द्वारा गैस सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्गा गैस एजेंसी संचालक दिनेश नेहरा ने बताया कि अधिकतर मामलों में महिलाओं की लापरवाही के कारण अग्निकांड की घटनाएं होती है।
उन्होंने कहा कि घर में काम करने वाली गृहणी को सावधानी बरतते हुए रसोई में रखे सिलेंडर को सीधा रखना चाहिए। गैस चूल्हे को कभी भी जमीन पर ना रखें और खाना बनाते समय सूती कपड़े का इस्तेमाल करें। रसोई घर में गैस चूल्हा हमेशा गैस सिलेंडर से कम से कम 6 इंच ऊपर रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि रात को सोते समय व घर से बाहर जाते समय गैस सिलेंडर रेगुलेटर को बंद जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस की गंध आने पर तुरंत दरवाजे खिड़कियों को खोल दे और बिजली के स्विच बंद कर इसकी सूचना अपने गैस वितरक को दें और 1906 नंबर पर कॉल करें। कार्यक्रम के दौरान होनहार बच्चों को पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार वालिया, धर्मवीर सिंह, एडवोकेट साहिल नेहरा, रेनू गर्ग, ऋतुराज, अनुराधा, दीपक गुप्ता व स्कूल का सभी स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें