फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नीना चुनी गईं मिसेज करवाचौथ

Tue, 07 Oct 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देतीं महिलाएं।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। रोटरी क्लब व इनरव्हील क्लब की ओर से शहर के निजी पैलेस में करवा चौथ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ समाजसेवी निधि सेठी ने किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समा बांधा।
करवा चौथ महोत्सव में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में माही, अनिता झांब, निशा, रजनी, गीता, मंजू, वीना, मीतु, रानी सैनी, नेहा, दिशा विजेता रहीं। कार्यक्रम में नीना को मिसेज करवाचौथ चुना गया। ज्योति वर्मा उप विजेता रहीं। पंजाबी गिद्दा प्रतियोगिता में नीलम व लीला, पूजा माटिया व परमजीत कौर, अनिता झांब व चारू सिंगला, साक्षी पुरुथी व बेअंत कौर, दीपा, वीना व नीलम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्की ड्रा प्रतियोगिता में अनीता त्रिपाठी विजेता रहीं। प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्यातिथि निधि सेठी व कमल सैनी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निधि सेठी ने कहा कि करवा चौथ का त्योहार खुशियां लेकर आता है। इस प्रकार के कार्यक्रम से महिलाओं का हौंसला बढ़ता है और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। निधि सेठी को क्लब की प्रधान पूजा माटिया ने लेपल पिन लगाकर क्लब की सदस्यता प्रदान की। इस अवसर पर डॉ. कमल सैनी, नीलम बंचल, साक्षी परुथी, लीला, राजविंदर कौर, मंजू मंढान, संजना सलूजा, परमजीत कौर, अंजू नैय्यर, नीलम कांबोज, दीपा चोपड़ा मौजूद रहीं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देतीं महिलाएं।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें