फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विज्ञान निबंध में माधवी ने पाया पहला स्थान

Tue, 07 Oct 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते प्राचार्य व अन्य। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में जिलास्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। यह प्रतियोगिता हरियाणा राज्य विज्ञान, अनुसंधान नवाचार और प्रौद्योगिकी परिषद, पंचकूला की ओर से करवाई गई। प्रतियोगिता में गुरु नानक खालसा कॉलेज की माधवी शर्मा ने पहला, गुरु नानक खालसा कॉलेज की पौशाली मेहता ने दूसरा और मुकंद लाल नेशनल काॅलेज की महक अग्रवाल ने तीसरा स्थान पाया।
प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में बौद्धिक संपदा अधिकार, ग्रह, लोग और नीति, न केवल लाभ राष्ट्रीय सुरक्षा में आत्मनिर्भर नवाचार का उदय, डिजिटल प्रौद्योगिकियों का प्रभाव क्लाउड स्टोरेज के इतिहास, फायदे और नुकसान इत्यादि विषय दिए गए। प्रतियोगिता में डाॅ. अविनाश सिंह, डाॅ. सरिता भंडारी व डाॅ. अरविंद जैन ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलएन काॅलेज प्राचार्य डाॅ. अनिल धवन ने कहा कि निबंध लेखन प्रतियोगिता का शिक्षा प्रणाली में बहुत महत्व है। इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की रचनात्माता, विश्लेषण क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करती हैं। ऐसे कार्यक्रम से युवाओं में सामाजिक जागरूकता बढ़ती है और उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है। प्रतियोगिता संयोजिका डाॅ. रचना अग्रवाल, प्रो. मंजीत रानी की देखरेख में हुई। इस दौरान डाॅ. सविता गर्ग, डॉ. दीपमाला, डॉ. राजेश कुमार, प्रो0 आशा रानी, डॉ. नीति दरयाल, डॉ. महेश कुमार, प्रो. अजय कुमार, डॉ. नित्या कौशिक, डॉ. पूनम, डॉ. उमंग बरेजा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें