फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फैक्टरी से मिला था नीम कोटेट यूरिया, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कृषि एवं कल्याण विभाग की टीम ने करीब तीन माह पहले जोड़ियां क्षेत्र स्थित प्लाइवुड फैक्टरी से मिले 25 बैग टेक्निकल यूरिया खाद के मामले में पुलिस ने देर शाम केस दर्ज किया है। पुलिस ने अज्ञात फैक्टरी संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

कृषि एवं कल्याण विभाग कार्यालय के एसडीओ राकेश पोरिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें 23 दिसंबर 2022 को सूचना मिली थी कि जोड़ियां नाके के पास स्थित मै. एशियन वुड इंडस्ट्रीज फैक्टरी में किसानों को मिलने वाले यूरिया खाद को ग्लू बनाने में प्रयोग किया जा रहा है। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां टीम को टेक्निकल यूरिया खाद के 25 बैग बरामद हुए थे। टीम ने मौके से मिले यूरिया बैग के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेज दिया। जांच में पाया गया कि फैक्टरी से मिला यूरिया टेक्निकल ग्रेड न होकर नीम कोटेट था जिसे किसान फसल में प्रयोग करते हैं। इसके साथ ही फैक्टरी संचालक को नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए कहा गया। मगर फैक्टरी संचालक द्वारा दिए गए जवाब से कृषि विभाग के अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने देर शाम फैक्टरी संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें