फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट माणिक ने एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर में जीता स्वर्ण

विज्ञापन
एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर में भाग लेने वाली एनसीसी कैडेट की टीम। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज की एनसीसी कैडेट माणिक ने राष्ट्रीय स्तर के शिविर एक भारत श्रेष्ठ भारत 2022 में भाग लिया। कॉलेज की होनहार छात्रा व एनसीसी कैडेट माणिक ने कमान अधिकारी कर्नल अजय पाल कोशिश और प्रशासनिक अधिकारी कर्नल एपीएस संधू के मार्गदर्शन में दो चरणों में आयोजित इस शिविर में भाग लेकर तथा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्वर्ण पदक हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए कॉलेज प्राचार्य डॉ. (मेजर) हरिंदर सिंह कंग ने बताया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर-22 का पहला चरण 21 से 30 जुलाई तक जालंधर में आयोजित किया गया था जिसमें कुमारी माणिक ने बेहतरीन प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उन्होंने यह भी बताया कि शिविर का दूसरा चरण एक से 15 अगस्त तक नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। उसमें भी भाग लेकर माणिक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें