साढौरा। चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन में 10 किलोमीटर दौड़ में साढौरा के नायब सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13वां स्थान हासिल किया। 41 से 50 वर्ष आयु वर्ग में उन्होंने यह दौड़ 39 मिनट 30 सेकंड में पूरी की।
पहली बार आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय मैराथन में देश-विदेश के धावकों ने भाग लिया। उनकी इस उपलब्धि पर उज्ज्वल भविष्य संस्था के राकेश शर्मा, अधिवक्ता महावीर सेठी तथा बास्केटबॉल कोच गुरुचरण सिंह ने बधाई दी। इस लोगों ने कहा कि नायब सिंह ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने का प्रेरक संदेश दिया है।
बास्केटबॉल कोच सिंह ने कहा कि नायब सिंह इस उम्र में भी खेलों में हिस्सा लेकर युवाओं को स्वस्थ रहने का संदेश दे रहे हैं। वह वरिष्ठ खिलाडि़यों की खेल प्रतियोगिताओं में तमाम पदक जीत चुके है। युवा वर्ग को नायब सिंह से प्रेरणा लेकर खेलों में हिस्सा लेकर नशे से दूर रहना चाहिए।