फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: होली का आध्यात्मिक महत्व समझाया

Mon, 02 Mar 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
व्यासपुर में आयोजित सत्संग सुनते श्रद्धालु। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। कस्बा स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में रविवार को होली पर्व के उपलक्ष्य में सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साध्वी रबिया भारती ने श्रद्धालुओं को होली का आध्यात्मिक महत्व समझाते हुए जीवन को सकारात्मक एवं मानवीय मूल्यों के अनुरूप ढालने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि भारत पर्वों और त्योहारों की भूमि है तथा प्रत्येक त्योहार हमें आध्यात्मिक संदेश देता है। ब्रह्मज्ञान और ध्यान साधना से व्यक्ति की चेतना विकसित होती है, जिससे वह जीवन की परिस्थितियों का विवेकपूर्ण आकलन कर सही निर्णय ले सकता है। बाहरी रूप से त्योहार मनाना अच्छा है, लेकिन उसके आध्यात्मिक मर्म को जीवन में उतारना अधिक आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साध्वी ने होलिका-प्रह्लाद प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने वाले भक्त की सदैव रक्षा होती है। उन्होंने आयुर्वेदिक दृष्टि से प्राकृतिक व औषधीय रंगों के प्रयोग पर बल दिया और रासायनिक रंगों से बचने की अपील की। कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें