फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरनिगम : जर्जर बिल्डिंग, बिना रखरखाव के पड़ा रिकार्ड

विज्ञापन
यमुनानगर नगर निगम कार्यालय में बिखरी पड़ी बिजली की तारें। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। सालाना करोड़ों रुपये का राजस्व होने के बाद भी शहर की रीढ़ नगरनिगम की हालत किसी से छुपी नहीं है। सड़क पर खड़े होकर यह भवन कुछ हद तक ठीक लगता है लेकिन अंदर दाखिल होते ही जर्जर बिल्डिंग, लटके बिजली के तारों के जाल, दीवारों पर जमीं मिट्टी तथा कार्यालय के अंदर रखा मकड़ी के जालों से लिपट मिट्टी में धूमिल पुराना रिकॉर्ड यहां के खराब हालातों की गवाही दे रहा है।
विज्ञापन

पुराने रिकॉर्ड के पास से गुजरें तो एक बार तो व्यक्ति खुद अपने कपड़ों को खराब होने से भी बचाता है। जबकि एक तरफ तो नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ और साफ करने का दावा किया जाता है, तो दूसरी तरफ खुद के भवन की दहनीय स्थिति बनी हुई है, जिस पर किसी का ध्यान नहीं।
लाइव किया तो खामियां आई सामने
शुक्रवार को अमर उजाला टीम ने नगर निगम ऑफिस की पड़ताल की। टीम जैसे ही नगर निगम कार्यालय परिसर में पहुंची तो सामने ही सड़क पर बेतरतीब तरीके से बाइकें खड़ी मिली। नगर निगम में फरियादियों की भीड़ लगी थी। जिसमें ज्यादातर फरियादी प्रॉपर्टी से संबंघित शिकायतों को लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन

नगर निगम की बिल्डिंग में बिजली के तारों का जाल लटका पड़ा है जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है। निगम कार्यालय के भवन की छत पर लगाई गई सिलिंग जगह-जगह से टूट चुकी है। इसके साथ ही दीवारों में भी दरारें पड़ी हुई है। बिल्डिंग पूरी तरह से जर्जर स्थिति में पहुंच गई है।
प्रथम तल पर नगर निगम का का रिकार्ड रखा है। ज्यादातर फाइलें खुले में ही रखी हुई हैं और काफी बदहाल स्थिति में है। कुछ फाइलों की स्थिति तो इतनी खराब हो चुकी है कि उन पर धूल की मोटी परत चढ़ चुकी है लेकिन, इस पर किसी का कोई ध्यान नहीं है। नगर निगम परिसर में साफ सफाई की स्थिति भी बदहाल मिली। परिसर में साफ सफाई के उचित इंतजाम नहीं किए गए हैं। यही नहीं नगर निगम के शौचालयों में भी सफाई के उचित प्रबंध नहीं है।

यमुनानगर नगर निगम कार्यालय में बिखरी पड़ी बिजली की तारें। संवाद

यमुनानगर नगर निगम कार्यालय में बिखरी पड़ी बिजली की तारें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें