फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बरसी समागम में नाम-बाणी और कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

Sun, 23 Aug 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बरसी समागम के दौरान शब्द-कीर्तन करता रागी जत्था। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सचखंडवासी संत पंडित निश्चल सिंह और सचखंडवासी संत त्रिलोचन सिंह की पावन स्मृति को समर्पित डेरा संतपुरा, मॉडल टाउन में चल रहे बरसी समागम श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर हैं। 18 अगस्त से चल रहे समागम में दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
संत-महापुरुषों, प्रचारकों और कीर्तनी जत्थों की ओर से नाम-बाणी, कथा, कीर्तन और गुरमत विचारों की अमृतमयी धारा प्रवाहित की जा रही है। समागम में राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां भी पहुंचकर गुरु चरणों में शीश नवाया। लगातार बढ़ रही संगत के कारण डेरा संतपुरा का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आ रहा है।
विज्ञापन

महंत बाबा जवाहर सिंह दीवान हॉल में शनिवार को आयोजित महान गुरमत समागम में भाई अमित सिंह, भाई जोगिंद्र सिंह, भाई किशोर सिंह हजूरी रागी तख्त श्री हजूर साहिब, भाई अर्जन सिंह परवाना पिपली, भाई अंतरप्रीत सिंह हजूरी रागी श्री अमृतसर साहिब, बीबी रिमल कौर रायबरेली, भाई हरप्रीत सिंह जम्मू, भाई जगतार सिंह हजूरी रागी श्री अमृतसर साहिब, संत जीवन सिंह बागीची वाले, भाई जसवीर सिंह चाकर लुधियाना ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया।
कवि दरबार में कवि गुरदयाल सिंह निमर, डॉ. हरी सिंह जाचक, बलबीर सिंह और रणजीत सिंह ने भावपूर्ण रचनाएं प्रस्तुत कीं। उनकी रचनाओं ने संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। महंत करमजीत सिंह, प्रधान सेवापंथी अड्डणशाही सभा एवं संत निश्चल सिंह जी संतपुरा यमुनानगर ट्रस्ट ने बताया कि बरसी समागम का समापन 23 अगस्त की रात को होगा। 23 अगस्त को सुबह 11 बजे डेरा संतपुरा में अमृत संचार करवाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 24 अगस्त को सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक डेरा संत निश्चल सिंह थड़ा साहिब, जोड़ियां में विशेष गुरमत समागम एवं दीवान सजाए जाएंगे। इसमें विभिन्न कीर्तनी जत्थे, संत-महापुरुष और प्रचारक गुरबाणी कीर्तन व गुरमत विचारों से संगत को गुरु चरणों से जोड़ेंगे। समागम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, मुकेश गर्ग, मनोरंजन सिंह साहनी, गुरबख्श सिंह, इंद्रमोहन सिंह टिक्का, हरकीरत सिंह खुराना, सुरिंद्र सिंह सोढ़ी मौजूद रहे।

बरसी समागम के दौरान शब्द-कीर्तन करता रागी जत्था। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें