फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सावन महोत्सव में संगीत और नृत्य की धूम

Sat, 15 Aug 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सावन महोत्सव के दौरान बनाएं मिष्ठान का अवलोकन करती मुख्य अति​थि व संगठन की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अग्रवाल महिला सभा की ओर से शहर के एक निजी होटल में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेयर सुमन बहमनी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋचा पाहवा, सुखदा अरोड़ा और इंदु सपरा ने हिस्सा लिया। महोत्सव में भक्ति, संगीत, नृत्य की धूम रही।
कार्यक्रम में राधा-कृष्ण नृत्य, मोर नृत्य, भजन-जैमिंग सहित विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। गुरुग्राम से आई भजन-जैमिंग टीम ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में समां बांध दिया। संचालन मनीषा अग्रवाल और अपेक्षा गर्ग ने किया। पूनम गर्ग, कविता अग्रवाल, नीतू सिंघल और मनीषा उज्ज्वल ने महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल करवाए।
विज्ञापन

सावन महोत्सव के दौरान आयोजित व्यंजन प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शिल्पा गुप्ता ने प्रथम, सुनीता ने द्वितीय और आइना अग्रवाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बंपर पुरस्कार और लकी ड्रॉ भी निकाला गया, जिसे लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।
आयोजन को सफल बनाने में पूजा, शिवानी जुनेजा, अंजली, आशिमा, दिव्य, टीना मंगला, डॉ. निधि, संगीता अग्रवाल, अरुणा गोयल, लीला मस्कारा, सारिका गुप्ता और सरिता मित्तल सहित अन्य महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मनीषा अग्रवाल ने कहा कि महोत्सव के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपरा और महिला प्रतिभा को एक मंच पर प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए सावन की उमंग को साझा किया। भक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को यादगार बना दिया। अग्रवाल महिला सभा की सदस्यों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आपसी मेलजोल और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर देते हैं।

सावन महोत्सव के दौरान बनाएं मिष्ठान का अवलोकन करती मुख्य अतिथि व संगठन की महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें