फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: श्रमिक की पत्नी और रिश्तेदार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी

Sat, 28 Feb 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी क्षेत्र की यमुना विहार कॉलोनी में किराये के मकान की छत पर मिले मजदूर के शव के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके रिश्तेदार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दोनों आरोपी घटना के बाद से लापता हैं। युवक के परिजनों के अभी तक न पहुंचने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक युवक गुंजन कुमार निवासी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा के कपूरपुर गांव का रहने वाला था। वह हाल ही में हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज के पास यमुना विहार कॉलोनी में किराये पर रह रहा था और खाने की रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। वहीं मकान मालिक हनुमान गेट पर फोटो स्टूडियो चलाने वाले दीपक सलोनिया ने बताया कि उन्होंने 24 अगस्त 2024 को गुंजन को 2500 रुपये प्रति माह किराये पर कमरा दिया था। जिसमें वह अपनी पत्नी सुषमा उर्फ रानी के साथ रह रहा था। कुछ समय पहले सुषमा का रिश्तेदार आकाश सारस्वत भी उनके साथ रहने लगा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें