फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या आरोपियों पर कार्रवाई नहीं

Wed, 21 May 2014 12:56 AM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की नहर में डुबोकर हत्या करने के मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर परिजन मंगलवार को एसपी से मिलने लघु सचिवालय पहुंचे। परिजनों ने मामले में थाना सदर प्रभारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने और लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि थाना सदर प्रभारी केस में जांच न कर उसे प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि इस केस की जांच सीआईए या किसी अन्य उच्च पुलिस अधिकारी से करवाई जाए, लेकिन यह जांच सदर प्रभारी से वापिस ले ली जाए।
विज्ञापन


गांव दौलतपुर निवासी गालिब अपने परिजनों और गांव वासियों सहित मंगलवार को एसपी से मिलने लघु सचिवालय पहुंचे। उन्होंने एसपी को दी शिकायत में बताया कि दौलतपुर निवासी शाकिर उर्फ काला का शव एक मई को रायपुर निवास सलमान से रुपये लेने गया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। इसके बाद तीन मई को गांव ठसका के पास यमुना नहर में उसके शाकिर का शव मिला।

परिजनों ने आरोप लगाया कि शाकिर के शरीर पर चोटें के निशान भी मिले। गालिब ने बताया कि उसका भाई दोपहर को करीब एक बजे घर से निकाला था लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। इसके बाद उसका शव नहर से बरामद हुआ। इस पर थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने सलमान और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। इसमें आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी जानबूझकर मामले में कोताही बरत रहे हैं। उन्होंने एसपी से मांग की इस मामले की जांच किसी उच्च अधिकारी या सीआईए स्टाफ द्वारा करवाई जाए। एसपी ने परिजनों को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें