फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस लीकेज से फैक्टरी के बॉयलर में आग, हड़कंप

Wed, 21 May 2014 12:55 AM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के समीप एनएच-73ए पर स्थित एक टायर फैक्टरी में सोमवार रात गैस लीकेज के कारण बॉयलर लगी आग ने काफी मात्रा में फैक्टरी में रखे टायर व अन्य सामान को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


आग के भीषण रूप ले लेने पर आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों ने इसकी सूचना थाना छछरौली पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को देकर मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

इसके बाद दमकल विभाग की पांच गाड़ियाें की मदद से करीब चार घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। फैक्टरी मालिक के मुताबिक आग से उसके लाखों रुपये के टायर व अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


सोमवार की रात आठ बजे छछरौली में स्थित टायर फैक्टरी के बॉयलर में आग लग गई। इस पर फैक्टरी में मौजूद कर्मचारी तुरंत फैक्टरी से बाहर की ओर भागकर आ गए और आसपास के लोगों को इस बारे में अवगत कराया। लोगों ने इस बारे थाना छछरौली पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर जगाधरी से दमलक विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, किंतु आग इतनी बढ़ चुकी थी कि बाद में यमुनानगर से भी दो गाड़ियों मौके पर बुलवानी पड़ी। करीब चार घंटों की मशक्कत के बाद दमकल विभाग के कर्मियाें पर आग पर काबू पाया। फैक्टरी के मालिक देवेंद्र शर्मा ने बताया कि आग पर काबू पाए जाने तक फैक्टरी में रखे लाखाें रुपये के टायर व अन्य सामान लगकर राख हो गया था।

हो सकता था बड़ा हादसा
फैक्टरी में गैस लीकेज के कारण बॉयलर में लगी आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के लोगों के होश उड़ गए और आनन-फानन अपने पशुओं और बच्चों को फैक्टरी से दूर लेकर भागने का प्रयास करने लगे। दमकल विभाग के कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के बाद भी बायलर इतना गर्म हो गया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से उसे ठंडा करने में पांच घंटे लगे। आसपास के लोगों का कहना है कि गैस लीक होने की वजह से लगी आग से फैक्टरी में लगा बायलर इतना गर्म हो गया था कि वह फट सकता था और बड़े हादसे का कारण बन सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें