फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नवनियुक्त नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय में अपना कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता शहर में चल रहे विकास कार्यों को तीव्रता देना, सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाना, शहर को सुंदर, स्वच्छ व साफ बनाना, पानी निकासी के बेहतर प्रबंध कराना, जनहित में किए जाने वाले कार्यों में तेजी लाना रहेगी। इसके साथ साथ निगम कार्यालय में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या का समय पर समाधान कराना, सभी कार्य नियमानुसार सुचारू रूप से कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी शहरवासी को अपने काम के लिए बार-बार भटकना न पड़े, न ही उन्हें कार्यालय के चक्कर लगाने पड़े। इसलिए कर्मचारी उनका कार्य समयबद्ध तरीके से करें। उन्होंने निगम कर्मियों से बातचीत की और उनके कार्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय में आने को कहा। यदि कोई कर्मचारी या अधिकारी किसी कार्य से क्षेत्र में जा रहा है तो वह मूवमेंट रजिस्टर में इसकी एंट्री जरूर करें। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे घर, दुकान, ऑफिस से निकलने वाले सूखे व गीले कचरे को अलग अलग डस्टबिन में रखे और उस कचरे को डोर टू डोर आने वाले निगम के वाहन में डाले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें