नगर निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। नगरपालिका व दमकल कर्मचारियों ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय गेट पर शाखा प्रधान राजकुमार ससौली के नेतृत्व में दो दिवसीय गेट मीटिंग की। पहले दिन सरकार के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया और कौशल रोजगार निगम लिमिटेड को भंग करने के नारे लगाए।
शाखा सचिव प्रवेश परोचा व नगरपालिका के राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा ने कहा कि नगरपालिका व दमकल कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लागू करवाने के लिए लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। सरकार जनता के साथ ठेका प्रथा समाप्त करने का झूठा वादा कर सत्ता में आई थी। आज सरकार ने प्रदेश में कौशल रोजगार निगम लिमिटेड बनाकर ठेका प्रथा को पक्का कर दिया।
इससे नौजवान कच्चे कर्मचारियों के भविष्य पर चिह्न लग गया। इनके रोजगार पर तलवार भी लटक चुकी है। वह सरकार से मांग करते हैं कि कौशल निगम को भंग करके कच्चे कर्मचारियों को सरकार पक्का करे। प्रवेश परोचा ने कहा कि कर्मचारी की कोरोना से मृत्यु पर परिवार को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता व आश्रित को सरकारी नौकरी, सीवरमैन, फायर मैन व फायर चालक को 4000 रुपये मासिक जोखिम भत्ता दिया जाए। मौके पर पालिका के वरिष्ठ उप प्रधान रोहतास, उप प्रधान जनकराज, चेयरमैन राजकुमार धारीवाल, सोरन दलोर, संजय कुमार, पपला, जगाधरी से सचिव प्रिंस, कोषाध्यक्ष मुकेश, उपप्रधान श्रीचंद, लक्ष्मी चंद, फायर ब्रिगेड से वीरेंद्र धीमान, विक्की वालिया, अमित कुमार मौजूद रहे।