फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कांवड़ मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही, हादसे का खतरा बढ़ा

Thu, 06 Aug 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से कई दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। पुराना सहारनपुर हाईवे स्थित कांवड़ मार्ग पर नो एंट्री लागू होने के बावजूद भारी वाहन लगातार दौड़ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि कई स्थानों पर यातायात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद ट्रक और अन्य भारी वाहन मार्ग से गुजरते दिखाई दे रहे हैं।

कांवड़ मार्ग पर हजारों श्रद्धालु पैदल और डाक कांवड़ लेकर गुजर रहे हैं। ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही से हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है। वाहन गुजरने के दौरान कांवड़ियों को सड़क किनारे हटकर निकलना पड़ रहा है, जिससे उन्हें काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को और गंभीर जर्जर सड़क बना रही है। जगह-जगह गड्ढे और टूटी सड़क के कारण वाहन हिचकोले खाते हुए गुजरते हैं। इससे कांवड़ियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह नहीं रोकी गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि कांवड़ यात्रा समाप्त होने तक नो एंट्री नियम का सख्ती से पालन कराया जाए व कांवड़ मार्ग पर केवल आवश्यक और अनुमति प्राप्त वाहनों को ही प्रवेश दिया जाए, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और निर्बाध रूप से अपनी यात्रा पूरी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
भारी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगाई गई है, ऐसे में जो भी भारी वाहन नो एंट्री में प्रवेश करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
- संदीप कुमार, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें