फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पावन माटी कलश वंदन यात्रा के स्वागत में उमड़ी भीड़

Thu, 06 Aug 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव मारवा में काशी से पवित्र मिट्टी का कलश लेकर पहुंचे कार्यकर्ता। स्वयं
विज्ञापन
यमुनानगर। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही पावन कलश वंदन यात्रा के बुधवार को यमुनानगर पहुंची। कलश यात्रा के पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने ढोल, बैंड के साथ पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान जयघोष से शहर का वातावरण भक्ति और सामाजिक समरसता के रंग में रंगा नजर आया। मॉडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर में गुरु रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर वाराणसी से लाई पावन माटी युक्त कलशों की पूजा की गई।
इसके बाद श्रद्धापूर्वक कलशों को जिले के सभी 16 मंडलों के लिए रवाना किया गया, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु पावन माटी के दर्शन एवं वंदन का लाभ प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन

इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि गुरु रविदास की जन्मस्थली से आई पावन माटी युक्त कलश वंदन यात्रा प्रदेशभर में सामाजिक समरसता, भाईचारे और गुरु रविदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।
उन्होंने कहा कि रादौर विधानसभा क्षेत्र के गांव अलीपुरा में भी कलश यात्रा का श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। उन्होंने गुरु रविदास की वाणी मन चंगा तो कठौती में गंगा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संदेश आज भी समाज को सत्य, समानता और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि पावन कलश यात्रा 20 फरवरी 2027 तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित गुरु रविदास मंदिरों तक पहुंचेगी। इस दौरान महापौर सुमन बहमनी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा व कपालमोचन स्थित गुरु रविदास मंदिर के महंत निर्मल दास ने भी गुरु रविदास के जीवन, उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व मंत्री कंवर पाल, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, रोजी मलिक आनंद, पूर्व मेयर मदन चौहान, जिला परिषद चेयरमैन रमेश चंद ठसका, हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग चेयरमैन ईश्वर पलाका, पूर्व आयुष निदेशक सतपाल बहमनी, वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर चौहान, ओमपाल, जिला महामंत्री नरेंद्र राणा, प्रवीण खदरी सभी पार्षद व अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद

गांव मारवा में काशी से पवित्र मिट्टी का कलश लेकर पहुंचे कार्यकर्ता। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें