यमुनानगर। सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के गांव हरियाबांस और टोडरपुर में चोरों ने एक ही रात में 12 किसानों के खेतों को निशाना बनाकर ट्यूबवेल की मोटरें चोरी कर लीं। पुलिस ने किसानों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव हरियाबांस निवासी शीशपाल, चंद्रमोहन, रूलिया राम, योगेश, शोभाराम, कलीराम और सुखबीर के खेतों में बने ट्यूबवेल कमरों के ताले तोड़कर चोर मोटरें ले गए। सुबह जब किसान खेतों में पहुंचे तो चोरी का पता चला। इसी तरह गांव टोडरपुर में ओमप्रकाश, जगमाल, धर्मपाल, करता राम और शाहिद के खेतों से भी ट्यूबवेल की मोटरें चोरी हुई हैं। एक ही रात में हुई इन वारदातों से क्षेत्र के किसानों में दहशत बनी हुई है। किसानों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है। संवाद