यमुनानगर। किशोर कॉलोनी के पास एचपी पेट्रोल पंप के नजदीक बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक से नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। युवक की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
गांव जयरामपुर खालसा निवासी राजीव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 अक्तूबर की रात वह बूडिया में किशोर कॉलोनी के पास एचपी पेट्रोल पंप के नजदीक से गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों आए और उससे 4200 रुपये की नकदी और पोको कंपनी का मोबाइल फोन लूटकर मौके से भाग गए।
शिकायत के अनुसार चोरी और छीनी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 8200 रुपये है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बूड़िया थाना प्रभारी निर्माल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों का सुराग लगाया जा रहा हैॅ। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संवाद