फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 23 May 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बूड़िया खदरी देवधर मार्ग पर देवधर गांव के केसर पेट्रोल पंप के पास ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक भूड़कलां गांव का रहने वाला है। प्रताप नगर थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। भूड़कलां गांव निवासी रोहताश ने बताया कि उसका छोटा भाई 19 वर्षीय रोबिन देवधर में कबाड़ी की दुकान पर मजदूरी करता है। बुधवार की शाम लगभग सात बजे वह दुकान से छुट्टी कर बाइक पर गांव आ रहा था। जब वह केसर पेट्राेल पंप के पास पहुंचा। तभी चालक लापरवाही व तेज गति से ट्रक लेकर सामने से आया। आरोपी चालक ने बाइक में गलत दिशा में आकर ट्रक से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और रोबिन फिसलकर दूर जा गिरा। हादसे में रोबिन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। राहगिरों ने हादसे क सूचना डायल 112 टीम को दी। डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसके भाई को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसके मृत होने की पुष्टि की। थाना प्रभारी सचिन ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें